कौन है इंसान यहाँ
एक सवाल उठता हूँ, सबसे पूछना चाहता हूँ
कौन है इंसान यहाँ
मानव रूप में जन्मने वाला या मानवता से जीने वाला
मार्ग दर्शन करने वाला या मार्ग दर्शन बनाने वाला
औरों की राह पर चलने वाला या खुद की राह बनाने वाला
देश को न्योछावर करने वाला या देश पर न्योछावर होने वाला
एक सवाल उठता हूँ, सबसे पूछना चाहता हूँ
कौन है इंसान यहाँ
इसांनियत का पाठ पढ़ाने वाला या इंसानियत से जीने वाला
अपनों के लिए खुद को भूलने वाला या खुद के लिए अपनों को भूलने वाला
मुस्कराहट से गम को छुपाने वाला या मुस्कुरा के गम को भगाने वाला
खुद की खुशी से जीने वाला या खुदखुशी से मरने वाला
एक सवाल उठता हूँ, सबसे पूछना चाहता हूँ
कौन है इंसान यहाँ
रोज़ कमा के खाने वाला या सबका खा के कमाने वाला
अपना पेट भरने वाला या सबका पेट भरने वाला
कड़ी धूप में मेहनत करने वाला या घर में अराम से सोने वाला
दिनचर्या से जीने वाला या दिने में चार पीने वाला
पानी को तरसने वाला या पानी में डूबने वाला
एक सवाल उठता हूँ, सबसे पूछना चाहता हूँ
कौन है इंसान यहाँ
