![]() |
| Photo credit by google.com |
अमरबेल
अमरबेल क्या है इसके क्या क्या फायदें हैं कहाँ पाया जाता है l आज मैं इसके बारें में पूरी जानकारी के साथ, इसके फायदे के बारें में बताने जा रहा हूँ l
अमरबेल एक बेहतरीन जड़ी बूटी है l जो औषधी गुण से भरपूर होती है l यह बेल पेड़ो के ऊपर पायी जाती है l और यह पीले रंग के होतें हैं l इंग्लिश में इसे कस्कूटा ( Cuscuta ) कहतें हैं l यह बेल इतनी ताक़तवर होती हैं कि पेड़ों को भी नहीं पनपने देती हैं l यह पेड़ों का सारा पोषण सोखने के साथ साथ उसके सारे पोषख तत्त्व अपने अंदर खींच लेती हैं l परन्तु यह हमारे लिए बहुत ही लाभदायक होती हैं l
![]() |
| Photo credit by google.com |
अमरबेल के संरचना
अमरबेल अकसर पेड़ों के टहनियों पर पायी जाती हैं l यह बहुत कोमल रसीली हरी बेल होती है l यह लगभग पुरे भारतवर्ष में पायी जाती है l अलग अलग राज्यों में अमरबेल को आकाश बली, स्वर्णलता, निर्मली, अलोक लता, अमरबेल रसबेल, आकाशबेल, दोडर, अँधाबेल आदि नामों से जाना जाता है l अमरबेल पेड़ की जड़ व पेड़ की टहनियों से निकलती है l इसका मिट्टी से कोई लेना देना नहीं होता है l इसकी टहनी को किसी पेड़ पर फेक दो ये वही पनपने लग जाती है l यह पेड़ का रस चूस कर बढ़ने लग जाती है l अमरबेल गहरे पीले हरी रंग में पायी जाती है l अमरबेल का आयुर्वेद में विशेष स्थान है l
अमरबेल के फायदे
गंजेपन के लिए - गंजेपन होने पर या बाल झड़ने पर 30 gm अमरबेल को पीसकर उसमे 2 चमच्च तिल को तेल मिलाकर सिर पर मसाज करने से बाल झड़ने रूक जाते हैं और टूटे बाल पुनः आ जाते हैं l रोज अमरबेल को पीसकर बाल धोने से जल्दी फायदा होता है l अमरबेल रूसी और जू दूर करने के लिए सक्षम औषधि है l
गठिया और जोड़ो के दर्द के लिए - अमरबेल को पीसकर लेप बना लें l गठिया या जोड़ो का दर्द जिस जगह पर दर्द हो रहा हो यह लेप लगाकर पट्टी बाँध लें l इससे जल्दी ही आराम मिलेगा l
बबासीर ठीक करने में - बबासीर होने पर 20 gm अमरबेल को रस, 5 gm जीरा पाउडर, 4 gm काली मिर्च पाउडर को एक गिलास पानी में मिलकर सुबह-शाम 3 दिन तक लेने से खुनी और वादी दोनों प्रकार के बबासीर में बहुत आराम मिलता है l
चोट लगाने पर - अमरबेल पीसकर एक चमच्च गाय के घी के साथ चोट या घाव के चारो ऒर लगाने से घाव जल्दी भर जाता है और दर्द भी नहीं होता है l
बच्चो की लम्बाई बढ़ाने में - अमरबेल का रस निकलकर दूध में मिलकर बच्चो को पिलाने से लम्बाई बहुत तेजी से बढ़ने लगाती है l
पेट के कीड़े मारने में - अमरबेल को पीसकर 5 gm पानी में मिलकर पिने से पेट के कीड़े मर जाते हैं l

