फ़ॉलोअर

गुरुवार, 18 जून 2020

कौन है इंसान यहाँ



कौन है इंसान यहाँ 


एक सवाल उठता हूँ, सबसे पूछना चाहता हूँ 
                कौन है इंसान यहाँ 

मानव रूप में जन्मने वाला या मानवता से जीने वाला
मार्ग दर्शन करने वाला या मार्ग दर्शन बनाने वाला
औरों की राह पर चलने वाला या खुद की राह बनाने वाला
देश को न्योछावर करने वाला या देश पर न्योछावर होने वाला
एक सवाल उठता हूँ, सबसे पूछना चाहता हूँ 
               कौन है इंसान यहाँ 

इसांनियत का पाठ पढ़ाने वाला या इंसानियत से जीने वाला
अपनों के लिए खुद को भूलने वाला या खुद के लिए अपनों को भूलने वाला
मुस्कराहट से गम को छुपाने वाला या मुस्कुरा के गम को भगाने वाला
खुद की खुशी से जीने वाला या खुदखुशी से मरने वाला
एक सवाल उठता हूँ, सबसे पूछना चाहता हूँ 
               कौन है इंसान यहाँ 

रोज़ कमा के खाने वाला या सबका खा के कमाने वाला
अपना पेट भरने वाला या सबका पेट भरने वाला
कड़ी धूप में मेहनत करने वाला या घर में अराम से सोने वाला
दिनचर्या से जीने वाला या दिने में चार पीने वाला
पानी को तरसने वाला या पानी में डूबने वाला
एक सवाल उठता हूँ, सबसे पूछना चाहता हूँ 
              कौन है इंसान यहाँ 



25 टिप्‍पणियां:

  1. बहुत ख़ूब ... सार्थक प्रश्न पर जवाब कहाँ ...
    गहरी रचना ...

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. धन्यवाद दिगंबर जी, लोग यहाँ सब है पर इंसान कौन है

      हटाएं
  2. बहुत अच्छी रचना है जवाब भी इंसानियत ही है जो सभी प्रश्नों का उत्तर देती है।

    जवाब देंहटाएं
  3. उत्तर
    1. जी राजा कुमारेन्द्र जी, उत्तर भी तो मिलना चाहिए

      हटाएं
  4. बहुत गंभीर और चिंतनशील रचना। बधाई।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. धन्यवाद शबनम जी, चिन्तनशील तो सवाल है

      हटाएं
  5. बहुत ही अच्छा लिखा है भाई जवाब नहीं आपका। बहुत खूब😍

    जवाब देंहटाएं
  6. अच्छी रचना। कृपया ऐसे ही लिखते रहें।

    जवाब देंहटाएं
  7. bahut mushkil hai pata lagana kaun hai insan yahan

    जवाब देंहटाएं